फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नौ वर्षीय मासूम के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म

Sat, 04 Jul 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। थाना छछरौली के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके अपने ही चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना के समय बच्ची घर पर अकेली थी जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी मोहित ने अपनी ही नौ वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची को डराया-धमकाया ताकि वह किसी को कुछ न बता सके। बच्ची डरी सहमी हालत में गुमसुम थी। जब मां ने विश्वास में लेकर उससे पूछताछ की, तो मासूम ने रोते हुए अपने चचेरे भाई मोहित की करतूत के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को उसकी मां खुद लेकर पहुंची थाने
आरोपी मोहित की मां ने बताया कि उसके पास तीन बच्चे हैं दो बेटियां है एक बेटा है। उसके पति की छह साल पहले बीमारी की वजह से मौत हो चुकी है। उसका बेटा पिछले कई साल से नशा करता है। उसको जब देवरानी ने बताया कि उसने ऐसा घृणित कार्य किया है तो वह उसे पकड़ कर खुद पुलिस के हवाले करने थाना छछरौली लेकर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें