फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से वैश्यावृति करवाने वाले पति को कोर्ट से मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कांसापुर में पत्नी से वैश्यावृत्ति करवाने के आरोप में पुलिस ने पति सहित एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले की आरोपी महिला फरार है। इसके बारे में कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को शिकायत दी थी इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ इमोरल एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कांसापुर निवासी जयदीप ने बताया कि कॉलोनी में एक मकान में काफी दिन वैश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था। रविवार देर शाम उन्होंने एक व्यक्ति को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर सुभाष सहित महिला और उसके पति पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि महिला मौके से फरार हो गई। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। फरार महिला के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें