फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दंपती में सब्जी काटने पर हुई कहासुनी, पत्नी ने घर में रखी दवा निगली

Thu, 11 Dec 2025 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सब्जी काटने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। दोनों में विवाद इस कद्र बढ़ गया महिला ने तैश में आकर घर में रखी दवाइयां खा ली। इस पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी 25 वर्षीय बेटी अंजू की शादी 4 साल पहले फरीदाबाद के राजेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा रहने लगा। दोनों का चार साल का एक बेटा भी है। मुन्नी देवी ने बताया कि बेटी व दामाद में रोजाना हो रहे लड़ाई झगड़े को देखते हुए उन्होंने दोनों को कुछ माह पहले रहने के लिए यमुनानगर बुला लिया। यहां पर उसने बेटी व दामाद को दुर्गा गार्डन में कमरा दिलाया, जिसमें वे अपने बेटे के साथ रह रहे हैं।
बुधवार की सुबह करीब 11 बजे उसके पास उसके दामाद राजेश का फोन आया कि अंजू की तबीयत काफी खराब हो गई है। वह कुछ बोल भी नहीं रही है। सूचना मिलते ही वह तुरंत बेटी के घर पहुंची, वहां जाकर देखा, तो उसकी बेटी बेहोश पड़ी थी। पूछने पर दामाद राजेश ने बताया कि उनका सब्जी काटने को लेकर झगड़ा हो गया था। ऐसे में गुस्से में आकर अंजू ने घर में रखी कई दवाइयां एक साथ खा ली हैं और इसी कारण उसकी तबीयत बिगड़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें