रादौर। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को शहर में दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग के कर्मचारियों ने शहर के टेलीफोन एक्सचेंज चौक, बुबका चौक, बस स्टैंड रोड, अनाजमंडी रोड, एसके रोड पर अभियान चलाकर दुकानदारों को कामर्शियल सिलिंडर के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
इस दौरान बहुत सी दुकानों पर कामर्शियल के बजाय घरेलू सिलिंडर इस्तेमाल किए जा रहे थे। विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्थानीय दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दुकानों पर कामर्शियल सिलिंडर की जगह घरेलू सिलिंडर इस्तेमाल किया तो उनके खिलाफ विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद