बिलासपुर। रंजिश के चलते गांव मारवा कलां में दंपती व उनके बेटे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव मारवा कलां निवासी तारा चंद ने बताया कि गांव में घर के साथ ही वह करियाना की दुकान चलाता है। सुबह वह दुकान पर पत्नी ऊषा व 23 वर्षीय बेटे रिषभ के साथ बैठा था। तभी गांव का अमन अपने पिता अमीचंद के साथ दुकान पर आकर कहने लगा कि कोर्ट में जो केस चल रहा है उसका फैसला कर लो। जिस पर उसने जवाब दिया कि कोर्ट का जो निर्णय होगा वह उन्हें मंजूर होगा। जिस पर अमन व अमीचंद उन्हें गालियां देने लगे। गालियां देते हुए दोनों अपने घर चले गए। कुछ ही देर बाद अमन डंडा व अमीचंद कस्सी लेकर आया और दुकान में घुस कर उस पर हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए पत्नी ऊषा व बेटा रिषभ आया तो उन दोनों पर हमला कर दिया। हमले में वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां तारा चंद की हालत गंभीर होने पर जगाधरी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तारा चंद की शिकायत गांव के अमीचंद व उसके बेटे अमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कारवाई आरंभ कर दी है।