फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी की आपत्ति 15 दिन में करें दुरुस्त : महाबीर

Tue, 30 Sep 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद।प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त करने व लंबित आपत्तियों को लेकर नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने एनडीसी पोर्टल के सभी मेकर व चेकर की सोमवार को बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों की सुविधा के लिए कोई भी आपत्ति 15 दिन से अधिक समय तक लंबित न हो। ऐसा न होने पर विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने, उप-विभाजित प्रॉपर्टी आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन, लंबित प्रॉपर्टी आईडी ऑब्जेक्शन, प्रॉपर्टी आईडी में नाम, मोबाइल नंबर, संपत्ति एरिया, वैध, अवैध आदि त्रुटियों को दुरुस्त करने, रिवर्ट व रिजेक्ट की गई आपत्तियों पर विस्तार से चर्चा की। लंबित पड़ी आपत्तियों की एनडीसी पोर्टल पर बारीकी से जांच की। जिस भी मेकर या चेकर के लेवल पर ऑब्जेक्शन लंबित मिला, उससे उसका कारण पूछा गया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी मेकर व चेकर को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त करने, उस पर लगाई आपत्तियों को राइट टू सर्विस कमिशन से निर्धारित समय के तहत दुरुस्त करें। उन्होंने लंबित आपत्तियों के अधिक होने पर कई मेकर को चार्जशीट करने की चेतावनी दी। प्रॉपर्टी आईडी के मेकर, चेकर व अन्य अधिकारियों के बैठने का समय निर्धारित हो। प्रॉपर्टी आईडी ऑब्जेक्शन दुरुस्त कराने के लिए आम जन को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

निर्धारित समय पर प्रॉपर्टी संबंधित फाइलों का निपटान किया जाए। प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित अगर किसी की समस्या है तो उसको उसकी पूरी जानकारी देकर सही किया जाए। एक कार्य के लिए बार बार किसी को चक्कर न लगाना पड़े। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया, जितेंद्र मल्होत्रा, रघुबीर सिंह, निगम अभियंता राजेश शर्मा, एनडीसी पोर्टल के सभी मेकर, चेकर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें