यमुनानगर। दी यमुनानगर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड यमुनानगर की तरफ से सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवर को खंड जगाधरी के गांव कुंजल जटान एवं व्यासपुर ग्राम पंचायत में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से गांव के लोगों को प्रधानमंत्री, जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, बैंक खाता में नॉमिनी बनाने बारे, बैंकों द्वारा चलाई जा रही अन्य वित्तीय योजनाओं के अलावा बैंक खाताधारकों के साथ प्रतिदिन हो रही ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के चारे जागरूक किया गया संवाद