फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: अब शादीपुर गांव में एक जमाती मिला कोरोना संक्रमित , गांव सील

विज्ञापन
corona virus - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर से सटे ममीदी के बाद अब शादीपुर गांव में एक जमाती कोरोना संक्रमित मिला है। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने ममीदी और शादीपुर को कंटोनमेंट जोन बनाकर इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है। नए संक्रमित जमाती को भी दो अन्य कोरोना संक्रमितों के लिए ईएसआई अस्पताल में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन में रखा गया है। गांव ममीदी के दोनों कोरोना संक्रमित व्यक्ति 20 मार्च को गुजरात जमात से यमुनानगर में आए थे तथा शादीपुर में मिला संक्रमित व्यक्ति महाराष्ट्र जमात से 19 मार्च को यमुनानगर आया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए गांव के लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि इन क्षेत्रों में न तो कोई व्यक्ति व वाहन बाहर से आ सकता है और न ही यहां रहने वाला व्यक्ति व वाहन बाहर जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस आदेश की उल्लंघना करने वाले पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने स्वास्थ्य की जांच करने में स्वास्थ्य कर्मचारियों का सहयोग करें व उन्हें सही जानकारी दें ताकि कोई कोरोना वायरस से संक्रमित रोगी मिले तो उसका समय से पहले उपचार कर क्षेत्र को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति जमात या विदेश से आया है तो वह इसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें ताकि उसकी स्वास्थ्य की जांच करवाई जा सके। उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के साथ ममीदी और शादीपुर का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
343 लोगों के सैंपल भेजे गए
-अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 343 व्यक्तियों के सैंपल भेजे गये हैं, जिसमें से 222 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई तथा 3 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 118 व्यक्ति की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। डीसी ने लोगों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की भ्रांति न फैलाएं और न ही किसी भ्रांति पर विश्वास करें। लॉकडाउन की पालना करें घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन

प्रभावित इलाके में घर-घर सर्वे शुरू
-सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों ने ममीदी व शादीपुर गांव में घर-घर सर्वे शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ितों व्यक्तियों की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग कर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर दवाइयां लें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लाकडाउन का पालन करें तथा अपने घरों में ही रहें ताकि कोरोना जैसी महामारी को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि लगातार मास्क का प्रयोग करें तथा पानी व साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया, एसडीएम जगाधरी दर्शन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी अभिषेक, डीएसपी सुभाष चंद्र सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
गांव को सैनिटाइज किया
शादीपुर में पॉजिटिव केस मिलने से प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। गांव में स्वास्थ्य विभाग, निगम और पुलिस की टीम ने पहुंचकर पूरे गांव को सैनिटाइज किया। इसके साथ ही पड़ोसी गांव रायपुर में भी नाकाबंदी की गई है। दरअसल गांव शादीपुर व रायपुर से 87 लोग महाराष्ट्र व गुजरात की जमात में गए थे। अब इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
रविवार को शादीपुर के 60 वर्षीय जिस जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वह महाराष्ट्र के भूसावल में जमात में गया था। वहीं से 19 मार्च को ट्रेन के द्वारा वापस आया था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम क्वारंटीन किया था। नौ अप्रैल को दोबारा फिर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जमातियों के सैंपल लिए थे। इसकी रिपोर्ट में ही वह कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

-दर्शन कुमार, एसडीएम जगाधरी

corona virus- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें