फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से रेलवे कर्मचारी की मौत, 14 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे मोहाली अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बुधवार को कोरोना संक्रमित 14 नये लोग मिले। जबकि 17 लोग कोरोना से मुक्त होकर घर पहुंच गए। अब जिले में कुल 168 लोगों कोरोना संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार दिनों दिन धीमी पड़ती जा रही है। बुधवार को कुल 14 नये केस सामने आए हैं। जबकि 17 लोग संक्रमण से ठीक होकर घर चले गए हैं। लेकिन बुधवार को एक कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। शहर की पृथ्वी नगर कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति रेलवे में नौकरी करता था। इस दौरान रेलवे कर्मी को सांस लेने में तकलीफ हुई। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां जांच में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। इस बीच उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे मोहाली स्थित अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. वागेश गुटेन ने बताया कि जिले में 5143 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 4880 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल 168 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 91 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। इस समय जिले की रिकवरी दर भी 94.88 फीसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें