कोरोना से लड़ रहे एक और व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। 65 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित का मुलाना अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। यही नहीं शनिवार को 85 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिन्हें कोविड अस्पताल में रखा गया है। 85 केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1637 हो गई है। जबकि 77 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
रामपुरा कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को चार दिन पहले सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। तकलीफ बढ़ने पर परिजन उन्हें मुलाना अस्पताल ले गए। जांच में बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाया गया। तभी से उसका मुलाना में ही इलाज चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग का कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि 20 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय लड़का व 71 वर्षीय महिला सरस्वतीनगर, 37 वर्षीय पुरुष नगर निगम यमुनानगर, 31 वर्षीय पुरुष गांव सुढैल, 53 वर्षीय प्रोफेसर कॉलोनी, 32 वर्षीय पुरुष विजय कॉलोनी, 31 वर्षीय पुरुष गांधी नगर, 27 वर्षीय पुरुष, 24 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला व 58 वर्षीय पुरुष मधु कॉलोनी, 42 वर्षीय पुरुष गांव सलेमपुर से, 45 वर्षीय पुरूष मटका चौक जगाधरी, 75 वर्षीय महिला गांव सलेमपुर, 23 वर्षीय महिला सुभाष गली छोटी लाइन, 48 वर्षीय महिला नालागढ़ की मोजरी, 15 वर्षीय का लड़का गांव सुढ़ैल, 43 वर्षीय महिला सुखमणि बिल्डिंग संत पुरा मॉडल टाउन, 58 वर्षीय महिला गांव अमादलपुर, 24 वर्षीय पुरुष गांव सिलीकलां रादौर, 51 वर्षीय पुरुष चिट्टा मंदिर मधु कॉलोनी, 32 वर्षीय महिला नियर चक्की कैंप, 52 वर्षीय महिला हरबंसपुरा कॉलोनी, 40 वर्षीय महिला, 18 वर्ष की लड़की गांव माली माजरा सरस्वती नगर, 50 वर्षीय गांव अंबली, 38 वर्षीय महिला भगवानपुर, 20 वर्षीय युवक सुखदासपुर, 53 वर्षीय पुरुष व 22 वर्षीय पुरुष गांव मुसिंबल, 48 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय लड़का गांव मारवाकलां, 31 वर्षीय पुरुष गांव नगलपट्टी, 60 वर्षीय पुरुष गांव सढ़ौरा, 36 वर्षीय पुरुष गांव ईस्माइलपुर, 23 वर्षीय पुरुष गांव कपूरीकलां बिलासपुर, 27 वर्षीय महिला शेरपुर, 35 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला व 9 वर्षीय बच्चा हुड्डा सेक्टर-17 हुड्डा, 68 वर्षीय महिला व 49 वर्षीय पुरुष आजाद नगर, 49 वर्षीय महिला व 24 वर्षीय महिला गांव मगरपुर सरस्वती नगर, 29 वर्षीय पुरुष गांव नगला जागीर मुस्तफाबाद, 30 वर्षीय महिला गांव बीरमपुर नजदीक मुस्तफाबाद, 40 वर्षीय पुरुष, 68 वर्षीय पुरुष, 36 व 68 वर्षीय महिला और 7 वर्षीय बच्ची विशाल नगर, 37 वर्षीय पुरुष वीनानगर कैंप, 37 वर्षीय पुरुष इंद्रापुरम कॉलोनी, 31 वर्षीय पुरुष आनंद विहार कॉलोनी, 33 वर्षीय पुरुष गोमती मोहल्ला जगाधरी, 24 वर्षीय पुरुष बकाना रादौर, 59 वर्षीय महिला प्रोफेसर कॉलोनी, 69 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय पुरुष व 56 वर्षीय महिला संजय विहार कॉलोनी, 43 वर्षीय पुरुष व 37 वर्षीय महिला संतपुरा मॉडल टाउन, 55 वर्षीय पुरुष सिल्वर स्ट्रीट जगाधरी, 44 वर्षीय पुरुष जिला जेल जगाधरी, 55 वर्षीय पुरुष जगाधरी वर्कशॉप, 45 वर्षीय पुरुष विशाल नगर जगाधरी, 42 वर्षीय पुरुष पटेल नगर यमुनानगर, 34 वर्षीय पुरुष राजेश कॉलोनी जगाधरी, 34 वर्षीय पुरुष जागिंद्र नगर जगाधरी, 35 वर्षीय पुरुष प्रोफेसर कॉलोनी से, 42 वर्षीय महिला सेक्टर सतारा हुड्डा से, 37 वर्षीय पुरूष यमुना विहार कॉलोनी से, 74 वर्षीय महिला मॉडल टाउन से, 41 वर्षीय पुरुष राम वरयाम सिंह हस्पतल से, 22 वर्षीय पुरुष, 49 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय महिला व 45 वर्षीय महिला नारायण बाग कॉलोनी से, 66 वर्षीय महिला दर्शन गली नियर संतपुरा गुरुद्वारा से, 67 वर्षीय पुरुष सिविल लाईन जगाधरी से, 10 वर्षीय लडक़ा श्यामपुर से, 62 वर्षीय महिला कृष्णा कॉलोनी से, 13 वर्षीय लडक़ी गांव मारवा कलां से हैं।