फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वस्थ समाज के निर्माण का दिया संदेश

Fri, 25 Sep 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हिंदू गर्ल्स कॉलेज में प्रस्तुति देती छात्रा। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में एनएसएस इकाई की ओर से स्वच्छ भारत सशक्त भारत विषय पर एक दिवसीय एनएसएस शिविर लगाया गया। शिविर में छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों से स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम प्राचार्या मोनिका खुराना के नेतृत्व में करवाया गया।
शिविर के दौरान छात्राओं को स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं को स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता पर आधारित लघु फिल्में भी दिखाई गईं। इसके माध्यम से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वच्छता विषय पर चार्ट बनाओ गतिविधि करवाई गई। छात्राओं ने पोस्टर से स्वच्छता से जुड़े विभिन्न संदेश प्रस्तुत किए। इसके अलावा हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुतियां देकर छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कविता व गायन से भी स्वच्छता अपनाने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

प्राचार्या मोनिका खुराना ने कहा कि स्वच्छ समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिविर के अंत में छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का संदेश दिया गया। कार्यक्रम एनएसएस अधिकारी डॉ. सलोनी, सह-समन्वयक डॉ. स्वाति गेरा और नंदिनी के नेतृत्व में करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें