फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नए साल की शुरुआत में लगेगा ओपन एयर थिएटर और ऑडिटोरियम का निर्माण

विज्ञापन
ओपन एयर ​थियेटर का तैयार डिजाइन।
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य नए साल की शुरुआत में लगने की उम्मीद है। क्योंकि इस प्रपोजल को सरकार की मंजूरी के बाद डिजाइन से लेकर एस्टीमेट व अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रोजेक्ट पर आने वाले खर्च में 50 फीसदी राशि नगर निगम और बाकी 50 फीसद राशि सरकार वहन करेगी। बता दें कि ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम के लिए सेक्टर-17 में करीब 5.45 एकड़ जगह चिह्नित की गई है। इसका निर्माण दिव्य नगर योजना के तहत होगा। इसका डिजाइन कुरुक्षेत्र के आर्किटेक्ट से तैयार कराया गया, जिसके मुताबिक निर्माण कार्य के लिए 46.34 करोड़ खर्च आने का अनुमान है।
ऑडिटोरियम में 1000 ओपन एयर थिएटर में 500 सीटिंग-
प्रोजेक्ट के तैयार डिजाइन मुताबिक ओपन एयर थिएटर की एंट्रेंस और बैक साइड में पार्किंग होगी, जिसकी 300 कार पार्किंग की क्षमता होगी। फ्रंट पर ओपन एयर थिएटर होगा, जिसमें खुले आसमान के नीचे मंच व उसके सामने 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। मंच के साथ मैकअप व अन्य रूम होंगे। ओपन एयर थिएटर के पीछे एक हजार लोगों की बैठने की क्षमता का ऑडिटोरियम होगा। जहां इंडोर कार्यक्रमों के लिए स्टेज व सामने एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। साथ ही वीआईपी, कांफ्रेंस व अन्य रूम भी होंगे। जगह-जगह महिलाओं व पुरुषों के अलग-अलग टायलेट होंगे। इसके अलावा ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम में ग्रीनरी सहित सीसीटीवी कैमरे होंगे।
विज्ञापन


ये होगा फायदा-
अभी जिले में मंडियों व स्टेडियमों के अलावा खुले में या शिक्षण संस्थानों और धर्मशालाओं व निजी पैलेसों व होटलों में सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक राजनीतिक कार्यक्रम होते हैं। सरकारी स्तर पर भी ऐसा स्थान नहीं है, जहां एक साथ 500 से 1500 लोगों का कार्यक्रम हो सकें। ऐसे में सरकारी स्तर पर ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम बनने से निर्धारित शुल्क पर सामाजिक सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम हो सकेंगे।
विज्ञापन


वर्जन-
ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम के प्रपोजल पर सरकार की मंजूरी के बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।
-आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।

ओपन एयर थियेटर का तैयार डिजाइन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें