फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस : त्यागी

Mon, 14 Jul 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन त्यागी ने बताया कि शहर में बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या, भ्रष्टाचार, महंगाई और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस पार्टी अब सड़कों पर उतरने जा रही है। 17 जुलाई को जगाधरी अनाज मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान डीसी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन जनता की पीड़ा और नगर की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ है। बरसात में शहर की गलियों और सड़कों पर भरे पानी से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन नगर निगम और प्रशासन समस्या का स्थायी समाधान करने में विफल साबित हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का आंदोलन नहीं, बल्कि जनता की आवाज है। यदि प्रशासन ने समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें