फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारने के बाद ईवीएम पर सवाल उठाती है कांग्रेस : अरोड़ा

Mon, 26 Oct 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर में आयोजित प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में उप​स्थित भाजपाई। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर रविवार को गोविंदपुरी रोड पर प्रबुद्ध जन संगोष्ठी आयोजित की गई। विधायक अरोड़ा ने कहा कि चुनाव हारने पर कांग्रेस ईवीएम पर सवाल उठाती है।
संगोष्ठी में एसआईआर, ईवीएम और चुनाव आयोग को लेकर विपक्षी दलों की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर चर्चा की गई। विधायक अरोड़ा ने कांग्रेस और अन्य दलों पर चुनावी प्रक्रिया पर नकारात्मक माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां चुनाव जीतती है, वहां चुनावी व्यवस्था को सही बताती है, लेकिन हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और मतदाता अपने विवेक से सरकार चुनते हैं। चुनाव में जीत और हार को जनता के फैसले के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की कार्यशैली आज भी राजशाही जैसी दिखाई देती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का निर्णय ही सर्वोपरि होता है। उन्होंने कांग्रेस से आत्ममंथन करने और चुनावी परिणामों के लिए प्रक्रियाओं को जिम्मेदार ठहराने के बजाय अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें