फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी विवाद में कांग्रेस सरकार संग : उदयभान

Sun, 04 May 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। संविधान बचाओ अभियान की शनिवार को जिलास्तर पर कांग्रेस ने जोरदार शुरुआत की। इसे लेकर कांग्रेस ने शहर की पंजाबी धर्मशाला में कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान मुख्यातिथि रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा। वहीं पंजाब से पानी के मामले में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के साथ खड़ी होने का दावा किया।
कार्यक्रम में जगाधरी विधायक अकरम खान और साढौरा विधायक रेनू बाला भी पहुंचे। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ नेता रमन त्यागी ने किया। उदयभान ने कहा कि कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत हो चुकी है और इसके तहत कांग्रेस लोगों के बीच पहुंचेगी। आज संविधान बचाने की जरूरत है। हमें जन-जन तक यह बात पहुुंचानी है और डटकर मुकाबला करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा चुनावी घोषणा बनकर रह गया है। आठ महीने बीतने के बाद भी महिलाओं को कुछ नहीं दिया गया। भाजपा ने फर्जी वोट, फर्जी बीपीएल, ईवीएम व तंत्र के बल पर सत्ता हासिल की है। पहलगाम हमले को लेकर सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा नेता बस जुबानी हमले कर रहे हैं, जबकि सरकार को इस मामले में कठोर कदम उठाना चाहिए।
पुलवामा हमले की अब तक जांच तक नहीं हुई है। ऐसे कई हमले हैं जो आज भी ठंडे बस्ते में हैं। उदयभान ने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर को लेकर पहले से ही पंजाब और हरियाणा में विवाद चल रहा है, लेकिन अब तो भाखड़ा जल बोर्ड को लेकर भी एक नया विवाद उत्पन्न हो गया है। इसके चलते पंजाब सीएम ने पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर भाखड़ा जल प्रबंधन पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

उदयभान ने साफ कर दिया है कि पानी की लड़ाई में कांग्रेस हरियाणा व लोगों के साथ हैं। इस मामले में वह सरकार का साथ देंगे। पीएम से बात की जाएगी और सुप्रीम कोर्ट भी इसकी लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, पूर्व विधायक लहरी सिंह, राजकुमार त्यागी, सतपाल कौशिक, प्रदीप अग्रवाल, सतीश सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें