फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर कांग्रेस कर रही मंथन

Mon, 16 Jun 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के नेता व आला पदाधिकारी मंथन कर रहे हैं। इसी कड़ी में सभी विधानासभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से चर्चा और बैठक भी की जा रही है। इसे लेकर रविवार को साढौरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। बैठक में पर्यवेक्षक एवं राजस्थान से विधायक रफीक खान मुख्यातिथि रहे।
बैठक साढौरा विधायक रेनूबाला के नेतृत्व में बुलाई गई। विधायक रफीक खान ने कार्यकर्ताओं से बात की और सभी राय जानी। इसके बाद एक एक कार्यकर्ता की बात सुनी। कार्यकर्ताओं ने 11 वर्ष से संगठन न बनने की बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि संगठन होता तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ही बनती।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढौरा विधायक रेनू बाला ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रदेश संगठन पर चिंता व्यक्त कर विधायक रफीक खान को भेजा है। वे सभी कार्यकर्ताओं की राय से जिला प्रधान बनाने में सहयोग करेंगे। रफीक खान ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि मनोबल कम न करें, सभी की राय से निष्ठावान कार्यकर्ता को जिले की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस दौरान पर्यवेक्षक रफीक खान ने कहा कि जिलाध्यक्ष के बाद ब्लाॅक अध्यक्ष व अन्य संगठन गठित होंगे। बैठक में ऋषिपाल सहित साढौरा के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें