फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से पैदल जा रहे कंपाउंडर की मौत

Wed, 26 Aug 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र में सोमवार सुबह संगम ढाबे से आगे मारुति-800 कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से भाग निकला।
मृतक के चाचा फूल चंद ने बताया कि जिला अंबाला के गांव मनकी निवासी संदीप कुमार जगाधरी के मैक्सवेल अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में कार्यरत थे। संदीप सड़क पर पैदल जा रहे थे और वह गांव के सरपंच नरेश कुमार के साथ बाइक पर सब्जी मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान संगम ढाबे से कुछ आगे निकलने पर पीछे से आई कार ने संदीप जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संदीप सड़क पर गिर गए और उसके सिर, कमर व पैरों में गंभीर चोटें आईं। कार चालक ने युवक को टक्कर मारने के बाद वाहन रोकने की बजाय छप्पर की दिशा में दौड़ा दिया।
उन्होंने आसपास मौजूद लोगों ने भी मदद की और डायल-112 पर सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और संदीप को निजी वाहन से अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छप्पर थाना प्रभारी अजय ने बताया कि फूलचंद के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

पीछा करने पर कार छोड़ भागा चालक
हादसे के बाद सरपंच नरेश कुमार ने कार का पीछा किया। आरोप है कि आरोपी चालक टोल कर से पहले ही मारुति-800 छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर कार चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें