फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति अभियान से जुडे कार्यों को विशेष प्राथमिकता पर करें पूरा: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। उपायुक्त गिरीश अरोड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सचिवालय में जल शक्ति अभियान विषय पर अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जलशक्ति अभियान से जुड़े कार्यों को विशेष प्राथमिकता पर पूरा करें ताकि वर्षा ऋतु के दौरान जल सरंक्षण को बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने कहा कि भूमि का जलस्तर निरंतर घट रहा है और भविष्य में जल को लेकर बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस विषय की गंभीरता को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण की गतिविधियों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इन गतिविधियों में वर्षा के दौरान भवनों की छत से बहने वाले पानी, नदियों और नालों के पानी के बेहतर व वैज्ञानिक उपयोग के साथ-साथ पौधरोपण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान के लिए सिंचाई विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, वन विभाग, जल स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, शहरी विकास प्राधिकरण, एचएसआईआईडीसी, शिक्षा विभाग को जल सरंक्षण की गतिविधियों के लक्ष्य दिए गए हैं और यह कार्य 30 नवंबर 2021 तक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के दौरान अब तक हासिल किए गए लक्ष्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ शेष कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन आहूजा, एसडीएम जगाधरी सुशील कुमार सहित प्रशासन के अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

‘316 विकास घोषणाओं में से 229 का कार्य पूरा’
यमुनानगर। उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री की विकास घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि जिले के विकास के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से की गईं 316 विकास घोषणाओं में से 229 का कार्य पूरा किया जा चुका है और 69 विकास घोषणाओं पर कार्य चल रहा है। इस मामले में 74.35 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 10 घोषणाओं का कार्य आरंभ करने की प्रक्रिया जारी है और आठ ऐसी घोषणाएं हैं, जो प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से पूरी होनी संभव नहीं है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्माणाधीन और लंबित विकास परियोजनाओं को जल्द पूरा करें। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन आहूजा, एसडीएम जगाधरी सुशील कुमार, जिला राजस्व अधिकारी आरपी कटारिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें