फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन करने से पहले पूरे करें दस्तावेज : सर्वजीत

Sat, 14 Jun 2025 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल का अभ्यास आईटीआई के विद्यार्थी। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला बिलासपुर की प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर ने बताया कि दाखिले का पोर्टल खुलने से कोई भी विद्यार्थी आसानी से पंजीकरण करवा सकता है। उन्होंने 12वीं पास विद्यार्थियों को उनके अच्छे परिणाम के लिए बधाई दी तथा उन्हें शीघ्र अपनी रूचि के अनुसार कोर्स में दाखिले के लिए पंजीकरण करवाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कोई भी विद्यार्थी वेबसाइट पर विद्यार्थी स्वयं व किसी भी सीएचसी केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण आसानी से करवा सकता है। महाविद्यालय का बुनियादी ढांचा बहुत ही बढि़या है। दाखिला प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बीए, बीकॉम सामान्य, बीकॉम सीएवी, बीसीए, बीएससी फिजिकल साइंस के कोर्स के लिए सीटें उपलब्ध हैं।
बीए के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान और लोक प्रशासन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन तथा दो नए विषय संगीत स्वर तथा साइकोलॉजी में दाखिला ले सकते हैं। दाखिले के लिए विद्यार्थियों के पास मुख्य दस्तावेज के रूप में दसवीं और बारहवीं की अंकसूची, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र तथा अपनी फोटो, आय प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट की कॉपी तथा निवास प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके लिए उसे अपने कोर्स और महाविद्यालय को प्राथमिकता देनी आवश्यक है। जानकारी के लिए दाखिला पोर्टल पर दिए गए नंबरों से संपर्क करें या महाविद्यालय के कार्यालय में आकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें