फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेटियों को खेल में बढ़ावा देने के लिए होंगी प्रतियोगिताएं

Thu, 13 Nov 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। लड़कियों का खेलों में रुझान बढ़ाने व उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अस्मिता खेल मंच योजना चलाई गई है। केंद्रीय खेल मंत्रालय व भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की ओर से इसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के 13 जिलों में एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इन 13 जिलों में यमुनानगर का नाम भी शामिल है। जिलास्तर पर यह प्रतियोगिताएं 22 नवंबर को करवाई जाएगी।
भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में बेटियों को खेल में बढ़ावा देने के लिए अस्मिता खेल ही मेरी पहचान मंच के तहत प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। यह प्रतियोगिता केवल जिलास्तर पर करवाई जाएगी। इसमें अंडर-14 और अंडर-16 दो आयु वर्ग शामिल किए गए हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को भारत सरकार की ओर से प्रमाण पत्र व पदक प्रदान किए जाएंगे। इसका उद्देश्य लड़कियों को खेलों में बढ़ावा और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। इससे भविष्य की सभी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बेटियां बढ़चढ़ कर भाग लेंगी।
एथलेटिक्स संघ हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग ने बताया कि खेलों में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा। प्रतियोगिताएं करवाने के लिए संघ की ओर से अधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। यमुनानगर की जिम्मेदारी एथलेटिक्स संघ हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक को दी गई है।
महासचिव प्रदीप मलिक ने कहा कि अस्मिता खेल ही मेरी पहचान से नई एथलीट खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा खोज अभियान से खोजकर उन्हें विश्व स्तर का एथलीट खिलाड़ी बनाया जाएगा। यह खिलाड़ी भविष्य में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एथलेटिक्स के 13 जिलों के पदाधिकारियों को प्रतियोगिताएं करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। सभी जिलों के प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


इन जिलों में होगा आयोजन
एथलेटिक्स संघ हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग ने बताया अस्मिता खेल ही मेरी पहचान कार्यक्रम के लिए कुल 13 जिलों का चयन किया गया है। इसके तहत यमुनानगर का चयन भी किया गया है। यमुनानगर के अलावा अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, कैथल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पानीपत, रेवाड़ी, सिरसा जिलों का चयन किया गया है। इन सभी जिला में अस्मिता खेल ही मेरी पहचान खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें