फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठंड में इजाफा, वायु प्रदूषण में कमी

Fri, 07 Nov 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर में वीरवार को सुबह के समय उमड़े बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद जिले का मौसम काफी बदल गया है। ठंड में बढ़ोतरी होने से दिन में निकली धूप भी गुनगुनी लगने लगी है। वहीं दिन के समय जो पंखे चलते थे वह बंद हो गए हैं या फिर उनकी रफ्तार कम हो गई है। पंखे तेज गति से चलाने पर ठंड लगने लगी है।
वहीं वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी दो से तीन दिन बाद तापमान में और कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल बूंदाबांदी होने के अलावा पहाड़ाें में बर्फबारी भी हुई है। बर्फबारी का असर भी मैदानी इलाकों में सीधा पड़ रहा है। तीन दिन पहले तक दिन में निकलने वाली धूप में खड़े होने पर क्या तो गर्मी का एहसास हो रहा था, अब वही धूप अच्छी लगने लगी है।
इन दिनों पार्कों में भी सैर करने व बच्चों के साथ घूमने आने वाले लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। ठंड में बढ़ोतरी का अंदाजा अब इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह व शाम को दोपहिया बाइक पर सफर करते समय शरीर ठिठुरने लगता है।
विज्ञापन

ठंड की वजह से ही चाय की दुकानों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।वीरवार को हवा की स्थिति में भी थोड़ा सुधार देखने को मिला। शहर का एक्यूआई 195 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। एक दिन पहले यही एक्यूआई 254 माइक्रोग्राम था। हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को गले में खराश व खांसी की शिकायत हो रही है। अस्पताल में रोजाना ऐसे लोग पहुंच रहे हैं जो गला दर्द, बुखार व खांसी से पीड़ित हैं। वहीं बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रदूषण का खराब असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें