फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड, सड़कों पर भरा पानी

Sat, 28 Dec 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक जिले में शुक्रवार को दिनभर झमाझम बारिश होती रही। हालांकि सुबह से ही बारिश हल्की होती रही, लेकिन इससे मौसम में ठंडक घुल गई। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बारिश रुक-रुक होती रही, किंतु दोपहर तीन बजे से साढ़े चार बजे लगातार बूंदाबांदी चलती रही। इस हल्की बूंदाबांदी से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। वहीं मौसम में ठंडक घुलने से अधिकतम 18 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बारिश के पूरे आसार हैं। लेकिन, शुक्रवार को लगातार चल रही बूंदाबांदी से शहर की सड़कों पर कीचड़ फैल गया जिससे लोगाें को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, बूंदाबांदी के बीच चली शीतलहर के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा शहर की सड़कें व मुख्य मार्ग खाली नजर आए। ऐसे में लोग बहुत ही जरूरी कामों के लिए बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से सड़कों पर जमा पानी हालांकि दिनभर हल्की बारिश होती रही, किंतु इससे सड़कों पर पानी जमा हो गया। इसी बारिश से शहर के निचले इलाके में पानी जमा हो गया। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को भी भारी बारिश के आसार हैं, लेकिन रविवार से लेकर वीरवार तक धूप के साथ बादल भी छाए रहेंगे। उधर, कृषि विभाग के डीडीए आदित्य डोबास के अनुसार जिले में 90 हेक्टेयर में गेहूं की फसल की खड़ी है। इन दिनों बारिश की भी आवश्यकता है। ब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें