यमुनानगर/रादाैर। गैंगवार के चलते रादौर के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में 26 दिसंबर को सुबह फायरिंग की जो वारदात हुई, वे निजी अस्पताल के बाहर व भीतर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस वारदात में दो युवकों वीरेंद्र राणा और पंकज की मौत हो चुकी है जबकि घायल अर्जुन पीजीआई में उपचाराधीन है।
ये बेखौफ बदमाश क्षेत्र में स्थित एक जिम से निकल रहे दो शराब कारोबारियों पर करीब 80 राउंड फायरिंग करते हैं और आराम से फरार हो जाते हैं। इनकी तलाश कर रही पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। इनकी धरपकड़ पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न राज्यों से संपर्क में हैं।
एक वायरल पोस्ट में इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस वारदात के तार गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ से जोड़े जा रहे है। गोल्डी विदेश में है और यहां पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
-संबंधित खबर मुख्य संस्करण में