फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेले में लगी कोचों की ड्यूटी, खिलाड़ियों की मुश्किल बढ़ी

Sat, 21 Nov 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का शेड्यूल कभी भी जारी हो सकता है। ऐसे में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इन दिनों विभाग के कोचों की ड्यूटि कपालमोचन मेले में लगा दी गई है। ऐसे में खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभाग के पास पहले ही कोचों की भारी कमी है। जिला खेल विभाग में स्वीकृत कुल 44 पदों में से कोच के 34 पद खाली हैं। शेष दस कोच भी कपालमोचन मेला में लगा दिए गए हैं। इससे तेजली खेल परिसर में रोजाना अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिला खेल विभाग की ओर से किसी को आदिबद्री तो किसी को कपालमोचन में ड्यूटी पर लगाया गया है। इससे खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास और खेल प्रशिक्षण पर असर पड़ने की आशंका है।
तेजली खेल परिसर में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी रोजाना अभ्यास करने पहुंचते हैं। यहां कोच खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाने के साथ उनकी फिटनेस और तकनीक पर भी काम करवाते हैं। कई खिलाड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए नियमित रूप से कोच के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। अभ्यास करने वाले प्रतीक, रोहित, योगेश, गुंजन, भाविक, रोहित व अन्यों ने बताया कि कोच न होने से अभ्यास से दिक्कत आ रही है और खिलाड़ी अपने स्तर पर अभ्यास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


वर्जन
प्रशासन की ओर से सभी कोच की ड्यूटी कपालमोचन मेले में लगाई गई है। उनकी ड्यूटी रोटेशन के आधार पर लगाई जाएगी। प्रशासन के निर्देशानुसार कोच अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें