फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फुटबॉल खिलाड़ी निर्भय थापा को सीएम ने किया सम्मानित

Mon, 27 Jul 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
निर्भय थापा। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरने वाले जिले के फुटबॉल खिलाड़ी निर्भय थापा को मुख्यमंत्री ने उत्कर्ष कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। फुटबॉल के मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन से निर्भय ने न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया है।
निर्भय ने राष्ट्रीय व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में वह कई पदक व ट्रॉफियां जीतकर यह उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन से निर्भय ने अलग पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री से सम्मान मिलने से निर्भय सहित उसके परिवार व खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

शहर के निवासी युवा खिलाड़ी निर्भय थापा ने आगरा में हुई नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप सीनियर की संतोष ट्रॉफी में खेलकर निर्भय ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनाया। वहीं, 19 वर्षीय निर्भय तीन साल की आयु से फुटबॉल को अपने पैरों पर नचा रहे हैं और कई मैचों में श्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुने जा चुके हैं।
निर्भय ने 21 से 25 दिसंबर को आगरा में हुई संतोष ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर नाम चमकाया है। इस राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में निर्भर ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया और तीन मैच खेले। इस दौरान राज्य टीम ने चंडीगढ़ को हराया। वहीं, उत्तरप्रदेश के साथ मैच ट्राई होने के कारण ड्रॉ हो गया है। निर्भय थापा को यह खेल विरासत में मिला है।
निर्भय के पिता नरेन थापा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं फुटबॉल कोच हैं। वहीं ताऊ नरेंद्र थापा भी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं और 50 से ज्यादा बार उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है। पिता व ताऊ को खेलता देख निर्भय ने तीन साल की उम्र में ही फुटबॉल को अपना भविष्य चुन लिया था।
विज्ञापन

करीब 16 साल से निर्भय फुटबॉल को अपने पैरों पर नचा रहे हैं। पिता नरेन थापा ने बताया कि निर्भय को गुरु नानक खालसा कॉलेज में उत्कर्ष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। निर्भय ने बताया कि यह सम्मान उसके लिए गौरव है। इससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें