यमुनानगर। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सोमवार को दौलतपुर गांव में राशन डिपो पर जाकर जांच की। जांच के दौरान कुछ कमियां मिली जिन्हें दूर करने के लिए डिपो धारक को चेतावनी दी गई।
सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि दौलतपुर गांव में शमशाद अली ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन डिपो का लाइसेंस लिया हुआ है। लोगों से शिकायत मिल रही थी कि डिपो धारक लोगों के फिंगर प्रिंट तो मशीन में स्कैन करवा लेते हैं, लेकिन लोगों को पूरा राशन नहीं देता। इस पर सीएम फ्लाइंग की टीम सोमवार को डिपो पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान जो कमियां मिली उन्हें दूर करने के लिए डिपो धारक को चेतावनी दी गई। इस दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम ने गांव के लोगों से भी बात की। संवाद