फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक छाए रहे बादल, फिर धूप से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से बढ़ी ठंड के बाद वीरवार को हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। बुधवार रिमझिम बारिश के बाद वीरवार दोपहर 12 बजे तक बादल छाए रहे और हवा चलती रही। लेकिन इसके बाद मौसम बदलने लगा और धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई। लेकिन यह राहत कुछ देर की रही, इसके बाद अचानक फिर आसमान पर बादल छाने लगे।
विज्ञापन

सूरज बादलों की ओट में छिप गया और हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। करीब एक घंटा बाद फिर धूप निकल गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। सूरज की आंख मिचौली का यह सिलसिला दिनभर जारी रहा। शाम छह बजे तक आसमान साफ हो गया था, लेकिन सवा छह बजे के बादल छाने शुरू हो गए। फिर सात बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और फिर बारिश होने लगी। धूप के कारण चढ़ा पारा बारिश के साथ फिर लुढ़क गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। वहीं शाम को हवा न चलने से काफी राहत रही। कृषि उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह सैनी ने बताया कि शनिवार तक बारिश की संभावना है। इस दौरान मौसम परिवर्तनशील रहेगा। यह बारिश फसलों के लिए अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें