फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ताले तोड़कर दुकान से चुराया 90 हजार रुपये का कपड़ा

Sat, 11 Jan 2025 08:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के दड़वा माजरी परवालो मार्केट स्थित दुकान के ताले तोड़कर चोर हजारों का कपड़ा चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दुकानदार दड़वा माजरी गांव निवासी सुखदेव सिंह सैन ने बताया कि रोज की तरह रात करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह जब वह अपनी कपड़े की दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कुछ कपड़े बिखरे हुए थे। जांच करने पर दुकान से 50 बड़े कंबल, 20 सोफा कवर, 40 गद्दा कवर, 60 चादर, 10 पेटी कवर, 10 अलमारी कवर, 50 तवे व अन्य कपड़े गायब थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें