यमुनानगर। ईएसआई अस्पताल के पास पेट्रोल पंप पर हवा भरवाते समय कार व बाइक चालक के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज किया है। आजाद नगर निवासी मनीष कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह ईएसआई अस्पताल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर कार में हवा भरवाने रुका था। तभी उसकी गाड़ी के आगे एक व्यक्ति ने अपनी बाइक खड़ी कर दी। आरोप है कि आरोपी बाइक सवार बिना वजह उससे गाली गलौज करने लगा और उससे मारपीट की। उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जिससे उसके सिर पर चोट लगी। उसे अस्पताल में उपचार दिया गया। पीड़ित मनीष ने अब पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ