फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदान कर धर्मस्थलों के आसपास करें सफाई : महाबीर

Tue, 16 Sep 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते निगम आयुक्त। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सोमवार को नगर निगम क्षेत्र के सभी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा साहिब व अन्य धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों व पदाधिकारियों की बैठक ली। निगम आयुक्त ने उन्हें बताया कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत 25 सितंबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अभियान में शहर की सभी सामाजिक, धार्मिक व अन्य समाजसेवी संस्थाएं एक दिन, एक साथ एक घंटे तक श्रमदान कर शहर की सफाई करेंगी। इसमें शहर के सभी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा साहिब व अन्य धार्मिक स्थलों से जुड़े लोगों का सहयोग भी अपेक्षित है। सभी अपने धार्मिक स्थलों के आसपास व मुख्य मार्ग की सफाई करें।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त ने कहा कि सभी शहरों को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सरकार द्वारा 24 अगस्त से 25 नवंबर तक हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान चलाया है। वहीं केंद्र सरकार ने17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा भी शुरू किया है। इसका उद्देश्य शहर के हर वार्ड को कचरा मुक्त व स्वच्छ बनाना व सड़कों को दुरुस्त बनाना है।
स्वच्छता अभियान के तहत 25 सितंबर को शहर में मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा। एक दिन, एक घंटे, एक साथ सभी शहरवासी मिलकर शहर की हर सड़क, हर गली, कॉलोनी, चौक, स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, धार्मिक स्थल को साफ करेंगे। हर सड़क व गली में पड़े ईंट, पत्थर, रोडे, पॉलिथीन आदि कचरे को साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें शहर के सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थाएं, सामाजिक, धार्मिक, स्वयं सेवी संस्थाएं, रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन व विभिन्न स्वयंसेवी भाग लेंगे। इस मेगा अभियान को कामयाब बनाने के लिए हमने नगर निगम क्षेत्र को नौ कलस्टर में बांटा है। प्रत्येक कलस्टर में एक नोडल अधिकारी होगा। निगम आयुक्त ने मंदिरों, मस्जिद व गुरुद्वारा साहिब से आए प्रतिनिधियों से कचरा प्रबंधन पर बातचीत की। मंदिर प्रतिनिधियों ने बताया कि श्रद्धालु मंदिरों में फूलों की मालाएं, पत्ते, प्रसाद, नारियल व अन्य अर्पित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें