फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऐतिहासिक स्थलों और स्कूलों में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

Thu, 11 Sep 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अ​धिकारियों के साथ बैठक करते स्पेशल ऑफिसर सेनिटेशन अनिल कुमार यादव। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विरासत की हिफाजत थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जिला के ऐतिहासिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा स्कूल के विद्यार्थियों को भी इन स्थलों का भ्रमण कराते हुए ऐतिहासिक धरोहर की जानकारी दी जाएगी। ये जानकारी स्पेशल ऑफिसर सेनिटेशन अनिल कुमार यादव ने दी। वे जिला सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विरासत की हिफाजत स्वच्छता के प्रति देश की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है, इसमें देश भर के ऐतिहासिक स्थलों पर एक राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई गई है, जिसमें एकल-उपयोग के प्लास्टिक को खत्म करने और पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। एसएचएस 2025 के अनुरूप, भारतीय पुरातत्व मंत्रालय ने चयनित पर्यटक स्थल व ऐतिहासिक धरोहरों पर इस व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया है। वहीं, नगराधीश पीयूष गुप्ता ने बताया कि 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अनुपालन के लिए एएसआई ने यमुनानगर सहित प्रदेश के संरक्षित स्मारकों और स्थलों की पहचान की है जहां व्यापक स्वच्छता गतिविधि की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें