फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश के पानी में बह गए जलनिकासी के दावे

Tue, 23 Jul 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। दो दिन पहले तक जहां लोग बारिश की दुआ कर रहे थे, वहीं सावन के पहले दिन ही लोग बारिश थमने की प्रार्थना करने लगे। शहर में सोमवार को कुछ देर की बारिश से ही कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इसके साथ ही अधिकारियों के जलनिकासी के दावे पानी में बह गए।
शहर के निचले ही नहीं बल्कि ऊंचे व पॉश इलाकों में जलभराव हुआ। कई कॉलोनियों में नालियों व सीवरेज का पानी घरों में घुसने लगा। निचली कॉलोनियों में हाल ज्यादा खराब रहा, जहां तीन फीट तक पानी भरा। सोमवार तड़के बारिश हुई और इसके बाद सुबह करीब 11 बजे हुई पौने घंटे की बारिश ने लोगों की हालत खराब कर दी। बारिश से शहर का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं रहा, जहां पानी न भरा हो।
विज्ञापन

जिले भर में झमाझम बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट आई और चिपचिपी व उमस भरी गर्मी से राहत मिली।डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी के पास पानी दुकानों तक पहुंच गया। सहारनपुर अंबाला पुराने नेशनल हाईवे पर चांदपुर के पास जलभराव से यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज लुढ़क गया। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

किन स्थानों पर जलभराव से हुई परेशानी
पौने घंटे की बारिश में ट्विन सिटी की कॉलोनियां व सड़कें पानी से लबालब नजर आई। लाजपत नगर, विजय कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, आईटीआई, ससौली, अमरपुरी, आत्मापुरी, कृष्णा नगर, गांधीनगर, चांदपुर, ममीदी, जोड़ियां, कैंप, महाराणा प्रताप चौक, बस स्टैंड, शहीद भगत सिंह चौक, रेलवे स्टेशन रोड, जमना गली, रेस्ट हाउस रोड, गोल्डनपुरी, सिटी सेंटर, दशमेश कॉलोनी, खालसा कॉलेज रोड, आजाद नगर की सभी गलियों, पतालपुरी, प्रह्लादपुरी, चिट्टा मंदिर, शांति कॉलोनी, तेजली, मॉडल टाउन, गोबिंदपुरी, प्रोफेसर काॅलोनी, दुर्गा गार्डन, मटका चौक, रेलवे रोड बाजार, सिविल लाइन, जगाधरी अंबाला हाईवे, बूड़िया गेट, जडौदा गेट, हनुमान गेट, देवी भवन बाजार, मुखर्जी पार्क, श्रीनगर कॉलोनी सहित तमाम क्षेत्रों में पानी भरा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें