फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश से गांव का रास्ता बंद, लोग घरों में कैद

Tue, 23 Jul 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। क्षेत्र में भारी बारिश से गांव आमवाली का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। गांव के रास्ते व नदी में पानी आने से ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। पूरा दिन लोग पानी उतरने का इंतजार करते रहे। गांव आमवाली के हालात तब ऐसे हैं, जब इस क्षेत्र से दो मंत्री हो चुके हैं।
लोगों का कहना है कि गांव के दो रास्ते हैं, लेकिन बारिश में दोनों रास्ते बंद हो जाते हैं और गांव संपर्क जिले से टूट जाता है। सालों से लोग इसकी मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव के मुश्ताक अली, फुरकान, इसरान, आलिम, फरमान, लुकमान व अन्यों ने बताया कि पहाड़ों की तलहटी में बसा गांव आम वाली सभी मूलभूत सुविधाओं से बहुत दूर है। गांव की सबसे बड़ी समस्या मुख्य रास्ते की है।
विज्ञापन

लोगों को नदी व कच्चे रास्ते से आना जाना पड़ता है। बीती रात बारिश से नदी वाला व मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो गए। रास्ते पर पानी भर गया। जिससे लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। ग्रामीण लुकमान, मुश्ताक अली व आलिम ने कहा कि सालों से किसी सरकार ने उनकी समस्या व परेशानी की ओर नहीं देखा है। इसके लिए ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक से मिल चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विचार कर विधानसभा चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है। गांव के सरपंच फरमान ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क पक्का करवाने व पुल लगवाने के लिए जिला प्रशासन व सरकार को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन समस्या को लेकर किसी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई है। जिससे लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें