फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमितशाह को गोली मारो का नारा लगाया तो स्टेज से नीचे उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने अनाज मंडी में जन एकता जन अधिकार मंच एवं भाईचारा एकता मंच के बैनर तले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाया गया। जिसमें हजारों लोगों ने सांप्रदायिकता, सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जरनैल सिंह सांगवान, मंच संचालन संजीव वालिया व एडवोकेट जबबार पोसवाल ने की। सहारनपुर के सांसद सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि भारत के संविधान पर गलत नजर रखने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे।इस देश की मिट्टी में भाईचारा है। जिसको दुनिया की कोई ताकत समाप्त नहीं सकती। सांसद ने कहा कि नफरत की आग के कारण ही शिक्षण संस्थाओं पर हमला करके युवाओं को मारा पीटा जा रहा है और पुलिस व सेना का भी सांप्रदायिक करण करके गलत नीतियों का विरोध करने वालों को जेलों में ठूंसा जा रहा है। इसी लिए देश की महिलाएं, नौजवान, शिक्षाविद्व व किसान व मजदूर सड़कों पर हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि भाजपा हर रोज पाकिस्तान व हिन्दुओं को मुस्लमानों का डर दिखाकर बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, महंगाई व अपराधीकरण आदि मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ही तीन तलाक तथा जम्मू कश्मीर से 370 हटाकर राज्य का दर्जा खत्म करके बड़ी उपलब्धि का ढिंढोरा पीट रही है।
मुंशी मेंहदी हसन नगली, एडवोकेट हरभजन सिंह सन्धु, विनोद कुमार त्यागी व सम्राट आदि ने कहा कि भारत की मिट्टी में प्यार और सम्मान है, यहां के लोगों को तोड़ने की साजिशें कभी कामयाब नहीं होंगी। देश में लोगों को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य लोग तय करेंगे, हम जब एक साथ आएंगे तभी अपने अधिकारों पर पहरा दे सकेंगे। जरनैल सिंह सांगवान ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता को तोड़ने वाले लोग देश के दुश्मन हैं, उनके खिलाफ जन आंदोलन जारी रहेगा। भाजपा की सरकारों द्वारा विरोध प्रदर्शनों के कारण गोलियों से मारे गए लोगों को यह रैली श्रद्धांजलि देती है।
विज्ञापन

इस मौके पर एडवोकेट बलबीर सिंह, अजमेर सिंह, महीपाल, धर्मपाल सिंह चौहान, कारी सईदुज्जमां खिजराबाद, वलियुदीन वली शिमाली, अब्दुल सत्तार, हाफिज लालदीन, सादिक, अफजल, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद इनाम, सोहिल साढौरा, पम्मा सुनार सिंगर, रिंकू इस्माइलपुर, कमल बराड़ा, असलम अंसारी, नरेश सारन, प्रकाश भारती, आस मोहम्मद, नूर मोहम्मद नगली, फुरकान, इसलाम, नाजिम, अली हिदायती, राग़िब, नसीम, मुकर्रम, प्रवीन, कासिम, मुस्तकीम, रोशन अली, आशिक चांदपुर, हारून व भजन लाल आदि मौजूद रहे।
गोली मारने की बात पर स्टेज से उतारा
-प्रदेश के दौरान एक वक्ता देश के गृह मंत्री को गोली मारने की बात करने लगा तो लोगों ने विरोध कर उसे स्टेज से उतार दिया। साथ ही कहा कि उनका मकसद भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करना है। ताकि देश में अमन कायम रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें