डेहा बस्ती में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और आरोपी को छुड़ा ले गए।
यमुनानगर की डेहा बस्ती में मंगलवार शाम एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची करनाल की असंध सीआईए टीम पर सैकड़ों लोगों ने हमला कर दिया और आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले गए। पुलिस के अनुसार आरोपी राजेंद्र कुमार बंगाली को पकड़कर वाहन में बैठाया गया था, तभी महिलाओं और पुरुषों की भीड़ ने लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए।
विज्ञापन
सूचना पर थाना प्रभारी राजेश राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कई लोग मौके से भाग गए थे। घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया गया। सीआईए प्रभारी एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि राजेंद्र के खिलाफ 30 अप्रैल को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था और वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात कही है।