फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: एनडीपीएस के वांछित आरोपी को पकड़ने गई CIA टीम पर हुआ पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल, आरोपी को छुड़ाया

Tue, 16 Jun 2026 08:03 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर

सार

डेहा बस्ती में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और आरोपी को छुड़ा ले गए।
विज्ञापन
यमुनानगर सीआईए टीम पर पथराव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर की डेहा बस्ती में मंगलवार शाम एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची करनाल की असंध सीआईए टीम पर सैकड़ों लोगों ने हमला कर दिया और आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले गए। पुलिस के अनुसार आरोपी राजेंद्र कुमार बंगाली को पकड़कर वाहन में बैठाया गया था, तभी महिलाओं और पुरुषों की भीड़ ने लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए।
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी राजेश राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कई लोग मौके से भाग गए थे। घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया गया। सीआईए प्रभारी एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि राजेंद्र के खिलाफ 30 अप्रैल को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था और वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें