फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीआईए-2 ने नोनी राणा गैंग के दो सदस्य पकड़े

Fri, 28 Nov 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कुख्यात नोनी राणा गैंग के दो और सदस्य सीआईए-2 की टीम के हत्थे चढ़े हैं। इनमें पहले टीम ने पंजाब के जिला मोहाली के गांव अटाला निवासी जगदीप सिंह उर्फ जग्गी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक कट्टे बरामद हुआ।
विज्ञापन

उससे एक मोबाइल व 210 रुपये बरामद हुए। जग्गी की शिनाख्त पर अंबाला जिले के गांव राझेड़ी निवासी अभिषेक उर्फ अभी को गिरफ्तार किया, जिससे एक मोबाइल व 230 रुपये बरामद किए। सीआईए-2 के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि जग्गी व अभी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूछताछ कर गैंग व पिछली वारदातों से जुड़ी जानकारियां हासिल की जा सकें। सीआईए-2 ने 18 नवंबर की शाम सूचना पर नोनी राणा गैंग से जुड़े बैंक कॉलोनी के स्वास्तिक मेहरा उर्फ साहिल, फ्रेंड्स कॉलोनी के विवेक उर्फ अभिषेक उर्फ बेकू पंचकुला-सहारनपुर हाइवे पर भम्भौली के पास से गिरफ्तार किया था।
इस दौरान अभिषेक से एक कट्टा मिला था, जिसमें चार कारतूस थे। स्वास्तिक से भी एक कट्टा मिला था, जिसमें एक कारतूस था। स्वास्तिक के लोअर की जेब से भी एक रौंद मिला था। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह नोनी राणा गैंग से जुड़े हुए हैं। इसमें स्वास्तिक से एक दिन के रिमांड में पूछताछ हुई थी, वहीं अभिषेक को कारागार भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें