फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रस्तुतियों से बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Mon, 21 Jul 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जगाधरी प्रचार विभाग व सेवा भारती की ओर से बच्चों को सेवा भाव से जोड़ने के लिए कार्यक्रम करवाया। यह कार्यक्रम न्यू जैन नगर कॉलोनी स्थित वात्सल्य बाल संस्कार केंद्र में करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने गीत, काव्य पाठ, नृत्य सहित अन्य कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
इस दौरान सेवा भारती जिलाध्यक्ष नवीन गुलाटी, जिला संरक्षक तरुण, नगर सेवा प्रमुख लक्ष्य बिंद्रा व सह जिला प्रचारक अंकित ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने गायत्री मंत्र से की। इसके बाद बच्चों के बीच बौद्धिक खेल करवाए गए। जिसमें बच्चों को शब्द प्रशिक्षण व सामान्य ज्ञान बढ़ाने के बारे बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चंदन ने देशभक्ति गीत से सभी को मुग्ध कर दिया। वहीं, अराध्या, अनू, नताशा, अनन्या, व सोनाक्षी ने सच्चा वीर बना दे मां गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। वैशाली ने संगठन की शक्ति पर आधारित कहानी प्रस्तुत की। अनीता व अनु ने श्रीकृष्ण लीला प्रस्तुत की। सेवा भारती जिलाध्यक्ष नवीन गुलाटी ने बताया कि बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए जिले में कई जगहों पर वात्सल्य बाल संस्कार केंद्र चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें