फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने प्रस्तुति से मनवाया लोहा

विज्ञापन
राहगिरी कार्यक्र्तम में बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाते हुए - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा जगाधरी के सेक्टर-17 में राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीसी मुकुल कुमार ने शिरकत की। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों, नागरिकों, शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों और समाजसेवियों आदि प्रतिभागियों ने राहगीरी कार्यक्रम में अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। स्टेज संचालन पंकज चुघ व अभिमन्यु ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति गीत, विकास रल्हन ने यमुनानगर पर गीत व चेला राम पटवारी ने हास्य प्रस्तुति दी। मुकुल कुमार ने राहगीरी कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को जल संचय व जल बचाओ की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकार के जल शक्ति अभियान को सफल बनाना होगा। सभी को जल बचाने व जल संचय के लिए कदम उठाने होगे ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित रहे। कार्यक्रम में फुटबाल, बैडमिंटन, बाक्सिंग, योगा, पुसअप, नृत्य, क्रिकेट मैच व तीरंदाजी सहित भंगड़ा व अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं गांव बकाना निवासी व रोड सेफ्टी कमेटी के सदस्य सुशील आर्य के बेटे व सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छठी कक्षा संभव आर्य ने पजल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। उसने लेवल फाइव पिरमिड पज्जल सिर्फ 27 सेकेंड में सॉल्व कर दिया। प्रतियोगिता में 40 से अधिक बच्चों ने भाग लिया था। डीसी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया व उपस्थित लोगों व बच्चों को पौधे वितरित किए। राहगीरी कार्यक्रम में 1500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव, जगाधरी की एसडीएम पूजा चांवरिया, उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, एसआई सतपाल सुरक्षा इंचार्ज, एसएचओ ट्रैफिक यादविंद्र, पीआरओ प्रवीण कुमार, कोच प्रवीण कुमार व रवि कुमार, डीआईपीआरओ स्वर्ण सिंह जंजोटर, नगर निगम के रवि ओबराय, अनिल नैन, पार्षद राम आसरा सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें