फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दंत जांच शिविर में बच्चों को दिया स्वच्छता का संदेश

Fri, 10 Jul 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पौधरोपण करते इनर व्हील क्लब के पदा​​धिकारी व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रोटरी क्लब यमुनानगर और इनर व्हील क्लब जगाधरी-यमुनानगर के संयुक्त तत्वावधान में इंडस्ट्रियल एरिया में वीरवार को नि:शुल्क दंत जांच शिविर एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में दंत स्वास्थ्य, मौखिक स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

चिकित्सकों ने विद्यार्थियों के दांतों की जांच कर उन्हें नियमित ब्रश करने की सही विधि, संतुलित आहार और मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के बारे में जानकारी दी। क्लब सदस्यों ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और हर पौधा स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य की नींव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटरी क्लब यमुनानगर के अध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक दत्ता ने कहा कि संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार सेवा कार्य कर रही है। वहीं इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रागिनी विनायक ने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण समाज की साझा जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में सुमीत गुप्ता, हरविंद्र सिंह, विकास तलूजा, चिराग विनायक, अनिल, बेला विनायक, सुनीता गुप्ता, शशि गुप्ता, एवी मौदगिल, गरिमा धीमान, संदीप विग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें