फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुस्तकालय का लाभ लेकर बच्चे कर रहे उज्ज्वल भविष्य की तैयारी

Tue, 08 Jul 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला पुलिस लाइन जगाधरी में स्थित सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अनुशासन व पढ़ने का माहौल मिल रहा है। इसका उज्ज्वल भविष्य की तैयारी कर रहे विद्यार्थी खूब लाभ उठा रहे हैं।
यह पुस्तकालय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्रदान करने और सीखने की जिज्ञासा पैदा करने में काफी मददगार साबित हो रहा है।
नया सीखने की जिज्ञासा रखने वालों के लिए यह पुस्तकालय व्यक्तित्व दृष्टिकोण को और अधिक संवारने में सहायक सिद्ध हो रही है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया की 15 अगस्त 2024 को पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पुलिस लाइन में सरदार पटेल पुस्तकालय का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुस्तकालय में पुलिस लाइन के अतिरिक्त आसपास के क्षेत्रों के लगभग 25-30 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से संबंधित करीब 3600 पुस्तकें हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध हैं जो अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित हैं। पुस्तकालय का वातावरण वातानुकूलित होने के साथ-साथ इंटरनेट सुविधाओं से संपन्न और कंप्यूटराइज्ड है। विद्यार्थियों के बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियों की सुविधा दी गई है। बच्चों के समय बढ़ाने के अनुरोध पर पुस्तकालय का समय सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे किया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विधार्थी रविंद्र, कमल, जेसिका, मुस्कान, श्रुति, अंकुश ने कहा कि पुस्तकालय का स्टाफ व माहौल अच्छा होने से हम अपने विभिन्न विषयों की तैयारी ठीक प्रकार से कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें