फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सोलो डांस में छछरौली कॉलेज को पहला स्थान

Sun, 25 Oct 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सौजन्य से डीएवी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित 49वें जोनल युवा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरुष सोलो डांस में राजकीय महाविद्यालय छछरौली ने पहला और गुरु नानक खालसा कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
रसिया ग्रुप डांस में जीएनजी कॉलेज प्रथम रहा। हरियाणवी पॉप सांग में जीएनजी कॉलेज प्रथम, राजकीय कॉलेज छछरौली द्वितीय और डीएवी कॉलेज तृतीय रहा। क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो परकसन में एमएलएन कॉलेज प्रथम और महाराजा अग्रसेन कॉलेज द्वितीय रहा। नॉन परकसन में जीएनजी कॉलेज प्रथम, डीएवी गर्ल्स कॉलेज द्वितीय और हिंदू गर्ल्स कॉलेज तृतीय रहा।
विज्ञापन

क्लासिकल वोकल सोलो में जीएनजी कॉलेज प्रथम और डीएवी गर्ल्स कॉलेज द्वितीय रहा। संस्कृत डेक्लामेशन में डीएवी गर्ल्स कॉलेज ने पहला, जीएनजी कॉलेज ने दूसरा और गुर्जर कन्या महाविद्यालय ने तीसरा स्थान हासिल किया। मिमिक्री में राजकीय महाविद्यालय छछरौली प्रथम और गुरु नानक खालसा कॉलेज द्वितीय रहा। माइम में जीएनजी कॉलेज प्रथम और एमएलएन कॉलेज रादौर द्वितीय रहा।
लूर हरियाणवी डांस में जीएनजी कॉलेज प्रथम और गुरु नानक खालसा कॉलेज द्वितीय रहा। वन एक्ट प्ले में डीएवी कॉलेज साढौरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग और कार्टूनिंग में जीएनजी कॉलेज प्रथम रहा। कोलाज में डीएवी कॉलेज प्रथम और संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन द्वितीय रहा। संस्कृत ड्रामा में जीएनजी कॉलेज प्रथम तथा ग्रुप डांस जनरल में जीएनजी कॉलेज प्रथम और गुरु नानक खालसा कॉलेज द्वितीय रहा।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्य अतिथि और पूर्व मेयर मदन चौहान, डीएवी मैनेजिंग कमेटी के मानद कोषाध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा और कमेटी के सदस्य विजय कपूर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर कौर ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. नीता द्विवेदी ने कन्वीनर, गुरशरण कौर ने को-कन्वीनर तथा डॉ. रीटा सिंह, डॉ. मीनाक्षी और निशी ग्रोवर ने को-ऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें