फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नारा लेखन प्रतियोगिता में चेतन ने पाया प्रथम स्थान

Sun, 15 Nov 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ ​शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में शनिवार को बाल दिवस पर महिला प्रकोष्ठ की ओर से अंतर-विभागीय नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में चेतन ने प्रथम, सागर ने द्वितीय और ईशिका पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसमें विद्यार्थियों ने बाल अधिकारों, सुरक्षित बचपन और बच्चों के सशक्तीकरण का संदेश देते हुए हिंदी और अंग्रेजी में प्रभावशाली नारे लिखे। प्रतियोगिता में बेटी पढ़ाओ, बाल श्रम और बाल विवाह उन्मूलन, बच्चों की डिजिटल सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके बेहतर भविष्य का संदेश दिया। नारों की मौलिकता, विषय की प्रासंगिकता और रचनात्मकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। प्राचार्या डॉ. करुणा मुख्य अतिथि रहीं। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. राखी के नेतृत्व में प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. करुणा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखती है। उन्होंने बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। वहीं भव्या, कार्तिक और पलक को सांत्वना प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें