संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले चेतन ने 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाया है। चेतन लाहड़पुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का छात्र है। चेतन ने जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान पांच हजार मीटर दौड़ में अंडर-19 आयु वर्ग में भाग लिया लिया था। चेतन में प्रतियोगिता में जिलेभर में पहला स्थान पाया है।
स्कूल के पीटीआई बलविंद्र सिंह ने बताया कि चेतन 12वीं कक्षा का छात्र है। इससे पहले खंड स्तरीय दौड़ में चेतन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल, अभिभावकों व गांव का नाम चमकाया था। खंड स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बल पर चेतन का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था। जिलास्तरीय खेलों में भी चेतन ने शानदार प्रदर्शन किया।
चेतन ने 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान लाकर चअभिभावकों, स्कूल व खंड का नाम चमकाया है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता विजेता चेतन का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चेतन ने बताया कि वह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गया है। उसका लक्ष्य जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश में पहला स्थान पाना है। चेतन की सफलता पर स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता से लौटने के बाद चेतन का स्कूल में स्वागत किया गया।