संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। भारत विकास परिषद शाखा रादौर की ओर से सफल पैलेस रादौर में हरियाणा उत्तर प्रांत की महिला सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति को स्वावलंबी व संस्कारित परिवार निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा, जिससे संस्कारित परिवार के निर्माण से संस्कारित समाज का निर्माण किया जा सके।
आयोजन में छह जिलों की 30 शाखाओं से 200 महिला सदस्यों ने हिस्सा लिया। शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि चैतन्य ग्रुप निदेशक अलका शर्मा, विशिष्ट अतिथि पंचकूला से समाज सेविका पूजा अग्रवाल, इंडियन पब्लिक स्कूल रादौर की निदेशिका इंदु मेहता ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष महिला सहभागिता राष्ट्रीय सचिव गीता गुप्ता, अविनाश शर्मा, डॉ. परमजीत पाहवा, धीरज भाटिया, कपिल गुप्ता, पूनम सैनी, सविता गुप्ता ने भी भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
शाखा रादौर की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शाखा महिला अध्यक्ष अनीता पुजारा, उपाध्यक्ष सोनम आहूजा, मीना माटिया, मधु गुप्ता, रस्मीन कौर, मनीषा अग्रवाल, कुसुम गुप्ता, सिमरन अरोड़ा, नीलम काम्बोज, प्रवेश काम्बोज, सुषमा गर्ग, पूनम चोपड़ा, पूजा मित्तल, गीतू चोपड़ा आदि मौजूद रहे।