संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नकली दवा बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। औषधि नियंत्रण अधिकारी यमुनानगर-2 बिंदु धीमान की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार को जेल भेजा। आरोपी मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है।
औषधि नियंत्रण अधिकारी बिंदुू धीमान के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में गांव बलौली के सरपंच श्याम लाल द्वारा मोहित के खिलाफ अपने गांव में बिना किसी लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने की शिकायत से शुरू हुई। डीसीओ ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मोहित द्वारा दुकान में रखी हुई एलोपैथिक दवाइयों को जब्त कर लिया। उस समय 3 दवाइयों को अलग-अलग जब्त किया गया और सरकारी परीक्षण प्रयोगशाला चंडीगढ़ भेजा गया।
हाल ही में 3 मार्च को एक नमूने की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। रिपार्ट में दवा नकली होने की पुष्टि हुई। एसडीसीओ ने राज्य औषधि नियंत्रक हरियाणा के माध्यम से केरल के औषधि नियंत्रण अधिकारियों से अमीमोक्स कैप्सूल्स की निर्माण फर्म मेसर्स रिफैंट फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, केरल के अस्तित्व को सत्यापित करने के संबंध में ई-मेल के माध्यम से जानकारी मांगी। जिसके उत्तर में प्राप्त हुआ कि उक्त नाम की दवा कंपनी केरला में अस्तित्व में नहीं है और जिसका लाइसेंस प्रचलन में पाया गया है, वो भी जाली है।