फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मांगें पूरी करने के लिए बुलंद की आवाज

Wed, 12 Mar 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन के बैनर तले मंगलवार को जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर यूनियन की जिला प्रधान सुनीता व रेखा सैनी की देखरेख में रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने हड़ताल के दौरान टर्मिनेट वर्कर हेल्पर का रोका गए मानदेय को दिलाने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि जब बाकी जिलों में आंगनबाड़ी वर्कर्स को मानदेय दिया गया है तो यमुनानगर जिले में क्यों नहीं। यह सरकार की एक साजिश है। सरकार कर्मियों के बीच में फूट डालना चाहती है। इसी तरह से कम रेंज के फोन देकर और सरकारी काम का दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फोन में काम करने में वर्कर हेल्पर को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमें अच्छे 5जी फोन दिए जाएं, ताकि वर्कर हेल्पर अपने केंद्रों का काम सुचारू रूप से कर सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर दयावती, किरण आशा, पुष्पा, कौशल, पूजा, मीणा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें