यमुनानगर। इनेलो एससी सेल जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कार्यालय में हुई। इसमें बतौर मुख्यातिथि इनेलो एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष वेद मुंडे रहे।
प्रदेश अध्यक्ष वेद मुंडे के कार्यालय में पहुंचने पर इनेलो एससी सेल के जिलाध्यक्ष सुरेश कान्हड़ी ने वेद मुंडे का स्वागत किया। सुरेश कान्हड़ी ने प्रदेशाध्यक्ष से विचार विमर्श के बाद एससी सेल की जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया। वेद मुंडे ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है। भाजपा सरकार विफल है। रसोई गैस व पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है।
जिला कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह
जिलाध्यक्ष सुरेश कान्हड़ी ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में शमशेर सिंह को सीनियर उपाध्यक्ष, श्रवण, कंटू राम, भूपेंद्र सिंह, रवि कुमार, मधु, संदीप गागट, सुभाष कटारिया को उपाध्यक्ष, गुरमेल सिंह को वरिष्ठ महासचिव, रमेश कुमार, अमित, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, रणबीर सिंह, राकुमार, तेजपाल को महासचिव बनाया गया। लाजवंती, रिंकू, ललित, रामस्वरूप, विकास कुमार, रामकुमार, लाला राम को सचिव, ओमपाल को संगठन सचिव, आकाश धारीवाल को कोषाध्यक्ष, मनोज लहोट को मीडिया प्रभारी, अक्षित धारीवाल को कार्यालय सचिव, तारा चंद को हलका साढौरा अध्यक्ष, जगदीप उर्फ बल्लू को हलका जगाधरी अध्यक्ष, इकबाल को यमुनानगर अध्यक्ष, नर सिंह को हलका रादौर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्षता इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने की। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खिलाराम नरवाल, कुरुक्षेत्र एससी सेल के जिलाध्यक्ष संदीप, भूपाल भाटी, किसान सेल अध्यक्ष मामचंद लाठर, लीगल सेल अध्यक्ष एडवोकेट गुरमीत सिंह, मुलाना प्रभारी मंगत राम सैनी, नारायणगढ़ प्रभारी संदीप गुर्जर, हलका रादौर अध्यक्ष सर्वप्रिय जठलाना, यमुनानगर उपाध्यक्ष हुसन लाल, हलका जगाधरी अध्यक्ष मानिक सिंघल, गुरमीत, कार्यालय सचिव सुरेश शर्मा, रमेश ढलौर, मंजू पेंसल मौजूद रहे।