फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

Thu, 12 Feb 2026 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। थाना छप्पर क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर युवकों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन युवकों की शिकायतों की जांच के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सारण गांव के विक्रम सैनी ने शिकायत दी कि वह और उनके गांव का पंकज रोजगार के लिए विदेश जाना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सतबीर सिंह, कारणदीप, अमनदीप और दिव्या से हुई। आरोपियों ने खुद को विदेश भेजने का काम करने वाला बताया और दोनों युवकों को ऑस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने कहा कि उन्हें वहां वर्क वीजा दिलाकर नौकरी भी लगवा दी जाएगी। आरोप है कि युवकों को विश्वास में लेकर आरोपियों ने 18 जून 2024 से 30 जून 2024 के बीच उनसे 9 लाख 72 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब विदेश भेजने की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो दोनों ने आरोपियों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने साफ इनकार कर दिया। ठगी का एहसास होने पर दोनों ने थाना छप्पर में शिकायत दी।
उधर एक अन्य मामले में बरवाला निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। अगस्त 2023 में उसकी मुलाकात गौरव मलिक से हुई, जिसने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। आरोपी ने उससे 2 लाख 5 हजार रुपये ले लिए, लेकिन बाद में उसे विदेश नहीं भेजा। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने पैसे लौटाने से मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें