फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके हरियाणा के खिलाड़ी

Thu, 12 Feb 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अबू धाबी में जीत की खुशी का इजहार करते विश्व स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
जगाधरी। आबू धाबी में हुई अंतरराष्ट्रीय ओपन मास्टर्स गेम में बास्केटबॉल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है। टीम ने विदेश धरती पर भारत का नाम रोशन किया है, इससे खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। भारतीय बास्केटबॉल मास्टर्स टीम सदस्य विवेक चौधरी ने बताया कि टीम में एमएस हुड्डा, राजेश गुलिया, बलजीत सिंह अहलावत, शिव कल्याण दलाल, जेएन नेहरा, लीला राम महिला, मंगल सिंह दांगी, विवेक चौधरी, बलबीर सिंह, अशोक गोयत, कुलदीप श्योराण शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारतीय टीम के रशिया, इंडोनेशिया, मंगोलिया की टीम से मैच हुए। सभी मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भारत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि यह सभी खिलाड़ियों का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था। यह खिलाड़ियों का एक नया अनुभव है। टूर्नामेंट में 30 देशों के आठ हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। भारत की 35 से अधिक आयु खेलो मास्टर इंडिया टीम ने कास्य पदक जीतकर इतिहास बनाया है। इस टीम में अजय नेहरा, जसवीर टोकास, मुकेश बिश्नोई, निखिल सूद, राकेश कुमार, विक्की बंसल, सिद्धार्थ दलाल, रमेश कुमार, प्रतीक सागवान शामिल रहे। इस टीम के पंकज बल्हारा मुख्य और विनय सहायक कोच रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें